रूस-यूक्रेन युद्ध  का आज छठा दिन है |  दोनों देशों के अधिकारियों के बीच इस जंग को खत्म करने के लिए पहले दौर की बैठक भी हो गई है, लेकिन यूक्रेन के शहरों पर रूसी सैनिकों के हमले जारी हैं |  मंगलवार को कीव  में यूक्रेन की सेना ने रूसी हेलीकॉप्टर को मार गिराया है |  यूक्रेन  की ओर से की गई फायरिंग से 3 हेलीकॉप्टर में आग लग गई है |  बाद में कीव में नीपर नदी में रूसी हेलीकॉप्टर गिर गया |  यूक्रेन की सेना ने अब दावा किया है कि उसने इस जंग में अब तक रूस के 5710 सैनिकों को नुकसान पहुंचाया है |  इसमें मारे गए और घायल हुए सैनिक शामिल हैं |