ओडिसा की बीयर-व्हिस्की समेत 96 लीटर से ज्यादा शराब जब्त
रायपुर : अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रायगढ़ जिले में ओडिसा प्रांत की बीयर और व्हिस्की समेत कुल 96.580 लीटर अवैध मदिरा जब्त की गई है। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक वृत्त-घरघोड़ा रागिनी पटेल और उनकी टीम ने ग्राम सिहारधार में आरोपी के मकान पर दबिश दी। जांच के दौरान आरोपी नुक सिंह भगत निवासी सिहारधार, थाना लैलूंगा, जिला रायगढ़ के कब्जे से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई।
आबकारी विभाग के अनुसार मौके से ओडिसा प्रांत की 122 बोतल किंगफिशर स्ट्रॉन्ग बीयर, जिसकी मात्रा 79.300 लीटर है, जब्त की गई। इसके अलावा 48 पाव ऑफिसर च्वॉइस व्हिस्की और 48 पाव छत्तीसगढ़ निर्मित देशी प्लेन शराब भी बरामद की गई। इस प्रकार कुल मिलाकर 96.580 लीटर अवैध शराब जब्त की गई।
आबकारी विभाग ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत वृत्त-घरघोड़ा में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कराया गया। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
उद्योग जगत के दिग्गजों ने किया उद्यमियों का मार्गदर्शन
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
33वाँ डॉ. वसंतराव देशपांडे स्मृति संगीत समारोह अगले सप्ताह
आयकर दिवस–2026 का आयोजन
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव