अवैध नशीली दवा बेचने वालों के खिलाफ चितरंगी पुलिस की लगातार कार्रवाई
सिंगरौली: मनीष खत्री (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक महोदय सिंगरौली के कुशल निर्देशन एवं अभिषेक रंजन (भा.पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सिंगरौली के सतत मार्गदर्शन तथा अरूण कुमार सोनी प्रभारी अनुविभागीय पुलिस अधिकारी चितरंगी के सतत निगरानी में नशे के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान अन्तर्गत थाना प्रभारी चितरंगी को दिनांक 27/04/2025 को मुखबिर से सूचना पर प्राप्त हुआ कि एक महिला जो सुदा की रहने वाली है ,जिसका पूरा परिवार वर्षों से बहुत चतुराई से चोरी छिपे गाजा बिक्री का काम करता आ रहा है। वह महिला पिंक कलर की साडी पहनी हुई है और अपने पर्स में गाजा रखकर चितरंगी गाजा बेचने आ रही है ।जो सजहवा तिराहे पर गाड़ी का इंतजार कर रही है।
तत्काल थाना प्रभारी चितरंगी द्वारा पुलिस बल के साथ सजहवा तिराहे पर घेराबंदी कर पिंक कलर की साडी पहनी हुई महिला को घेरावंदी कर पकड़ा गया। एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अनुरूप मुखबिर के बताये अनुसार महिला को सूचना से अवगत कराकर महिला के पर्स की तलासी लेने पर एक सफेद प्लास्टिक में 750 ग्राम मादक पदार्थ गाजा कीमती 11500 रुपये बरामद हुआ।
कार्यवाही करने में पूरी रात और पूरा दिन बीत गया फिर रात 22.00 बजे प्रेस नोट दिया गया विलम्ब के लिए विचारणीय है। एन.डी.पी.एस. एक्ट के प्रावधानो के मौके की कार्यवाही पूर्ण किया जाकर वापसी पर महिला आरोपी के विरूध्द एन.डी.पी.एस. एक्ट की सुसंगत धाराओ 8,20(b) NDPS ACT मे अपराध पंजीबध्द किया गया।आरोपिया से पूछताछ मे कुछ अन्य मादक पदार्थ कारोबार में लिप्त अपराधियों के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है, जिनकी तस्दीक की जा रही है ।
उक्त कार्यवाही में महत्वपूर्ण योगदान –
निरी. सुधेश तिवारी (प्रभारी थाना चितरंगी ), सउनि. मोहन पनाडिया , प्रआर. लक्ष्मीकान्त मिश्रा , आर. शिव कुमार पटेल , म.आर. वर्षा पंथी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित
रतलाम के डायल-112 हीरोज:
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधों पर बड़ी कार्यवाही
विकसित भारत के लिए मेड इन इंडिया चिप बेहद अहम…PM मोदी ने बताया भविष्य का रौडमैप