प्लानिंग करके कुत्ते के 7 बच्चों को दिया जहर, मोहित रेजिडेंसी के लोगों ने की क्रूरता
जबलपुर: बिलहरी के पॉश इलाके मोहित रेजिडेंसी के रहवासियों ने कुत्ते के 7 छोटे-छोटे बच्चों को जहर देकर मार डाला और उन्हें पास के एक खाली प्लाट में दफना दिया. इन लोगों ने अपने व्हाट्सएप ग्रुप में इस बात की बाकायदा प्लानिंग बनाई. अब इस घटना ने तूल पकड़ लिया है. बिलहरी थाने में इस मामले की शिकायत हुई है और पुलिस का कहना है कि यदि आरोप सही पाए गए तो मोहित रेजिडेंसी के रहवासियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
व्हाट्सएप ग्रुप पर तैयार किया मारने का प्लान
मोहित रेजिडेंसी के नीचे फीमेल डॉग ने 7 बच्चों को जन्म दिया. धीरे-धीरे यह बच्चे बड़े हुए तो इन्होंने बिल्डिंग के अंदर आना जाना शुरू कर दिया और कई बार यह बिल्डिंग में गंदगी भी कर रहे थे. इन कुत्तों की गंदगी को देखने के बाद आपस में चर्चा शुरू हुई कि क्यों ना इन कुत्तों को बिल्डिंग से अलग किया जाए.इधर बिल्डिंग के ही एक शख्स अजीत ने सलाह दी कि इन कुत्तों को मार डाला जाए. बिल्डिंग के बाकी दूसरे लोगों ने भी इसमें सहमति जताई. व्हाट्सएप ग्रुप पर कुत्तों के बच्चों को मारने का प्लान तैयार किया गया.
कुत्ते के 7 बच्चों को जहर देकर मारा
प्लान के अनुसार कुत्ते के सारे बच्चों को जहर देकर मार डाला गया. जो स्वीपर इस बिल्डिंग में काम करने आता था उसको पैसे देकर पास के एक खाली प्लाट में इन कुत्ते के बच्चों की डेड बॉडी दफना दी गई.
डॉग लवर्स ने थाने में की शिकायत
इसी बिल्डिंग की एक सदस्य को यह बात अच्छी नहीं लगी और उसने यह जानकारी जबलपुर के डॉग लवर्स तक पहुंचाई. डॉग लवर समिति की स्नेहा मौके पर पहुंची और उन्होंने इस घटना की जांच की तो पता लगा कि जो जानकारी उन्हें मिली थी वह पूरी तरह सही है. कॉलोनी के लोगों ने कुत्ते के 7 बच्चों की हत्या की है. स्नेहा ने डॉग लवर समिति की ओर से इस मामले की शिकायत जबलपुर के बिलहरी थाने में की.
मेनका गांधी को पोस्ट कर दी जानकारी
डॉग लवर समिति की सदस्य स्नेहा का कहना है कि "यह बेहद क्रूर कृत्य है. यदि कॉलोनी के लोगों को कुत्तों से समस्या थी तो उन्हें नगर निगम से संपर्क करना चाहिए था. वे इन बच्चों को यहां से हटा सकते थे लेकिन इन्हें मारना ठीक नहीं है. डॉग लवर समिति ने इस मामले को मेनका गांधी को भी पोस्ट किया है."
'शिकायत सही निकली तो होगी कड़ी कार्रवाई'
जबलपुर के एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा का कहना है कि "हमारे समाज में आदमियों के साथ जानवरों को भी जीने का पूरा हक है. यदि शिकायत सही पाई जाती है तो पशुओं के साथ क्रूरता के नियम के तहत जो कार्रवाई होगी वह मोहित रेजिडेंसी के लोगों के साथ होगी. पुलिस इस मामले में जांच कर रही है."
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित
रतलाम के डायल-112 हीरोज:
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधों पर बड़ी कार्यवाही
विकसित भारत के लिए मेड इन इंडिया चिप बेहद अहम…PM मोदी ने बताया भविष्य का रौडमैप