भजन, नृत्य एवं विभिन्न मनोरंजक प्रस्तुतियों ने मोहा दर्शकों का मन 

नागपुर, 14 सितंबर। महिला संगठन द्वारा दिनांक 9 को कृष्ण जन्माष्टमी, नंदोत्सव एवं राधा जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 100 से अधिक सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर इसे ग्रैंड सक्सेस बनाया।
कार्यक्रम में भजन, नृत्य एवं विभिन्न मनोरंजक प्रस्तुतियां आयोजित की गईं।
कार्यक्रम में हाउजी का भी आयोजन किया गया, जिसका सफल संचालन किरण अग्रवाल द्वारा किया गया। भगवान श्रीकृष्ण को छप्पन भोग अर्पित किया गया तथा प्रसादी वितरित की गई। उपस्थितजनों के लिए स्वादिष्ट व्यंजनों की भी विशेष व्यवस्था की गई।

कार्यक्रम की संयोजिकाएं पूजा गोयल, जयश्री अग्रवाल, अरुणा अग्रवाल एवं मधु अग्रवाल रहीं।संगठन की अध्यक्ष दीप्ति अग्रवाल, सचिव मेघना अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल ने
कार्यक्रम की सफलता पर सभी सदस्यों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।